- Country: India
RBI Repo Rate: 50 बेसिस पॉइंट तक रेपो रेट बढ़ा तो भी नहीं बिगड़ेगी कंपनियों की सेहत, Crisil का बड़ा आकलन
RBI अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है, तो भी भारतीय कंपनियों की वित्तीय सेहत पर बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है। CRISIL के आकलन के मुताबिक, मजबूत बैलेंस शीट और कम कर्ज कंपनियों को ऊंची ब्याज दरों के असर से बचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, रियल एस्टेट समेत कुछ क्षेत्रों पर दबाव बढ़ सकता है।